MLA ELECTION:रीवा-सिरमौर को छोड़कर हर विधानसभा में दावेदार?

रीवा। प्रदेश की सत्ता में पांचवीं बार काबिज होने भाजपा जी जान लगा रही है। पहले सरकार ने जनदर्शन यात्रा निकाली उसके बाद अब भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। विंध्य में तीन सितंबर से जनआशीर्वाद यात्रा चित्रकूट से शुरू हुई और सतना के सभी विधानसभाओं से होते हुए 7 सितंबर को रीवा जिले में सेमरिया विधानसभा से यात्रा का शुभारंभ हुआ। रीवा मेंं तीन दिनों तक जनआशीर्वाद यात्रा रही। इस दौरान विधायकों ने तो अपनी ताकत झोकी, साथ ही वे नेता भी बढ़ चढ़कर शक्ति प्रदर्शन किये जो टिकट की प्रत्याशा रखते हैं।

Sports swimsuit model Emily Ratajkowski turns heads in green dress

सेमरिया, त्योंथर, मनगवां, देवतालाब, मऊगंज, गुढ़ में अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेताओं ने अलग-अलग धड़े में स्वागत अभिनंदन किया। हालांकि जिला भाजपा संगठन द्वारा संबंधितों को अलग-अलग प्वाइंटों में स्वागत के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन जिस उत्साह व जनबल के साथ नेताओं ने स्वागत किया उससे उनके दावेदारी के कयास तेज हो गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश के 18 विधायकों व कुछ मंत्रियों के टिकट काटने की चर्चा तेज है। ऐसी परिस्थिति से संबंधितों के दावेदारी के कयास को बल मिला है। यह अलग बात है कि पार्टी किसे अवसर देती है, किसे नहीं।

Bills Reporter Who ‘Trashed’ Stefon Diggs Has Been Identified

इन नेताओं बढ़-चढ़कर किया स्वागत
सेमरिया की बात करें तो यहां से नीलम मिश्रा व अभय मिश्रा दोनों पूर्व विधायक, संजय द्विवेदी व विधायक केपी त्रिपाठी ने जनआशाीर्वाद यात्रा में ताकत झोकी। विधायक केपी त्रिपाठी के साथ ही नीलम अभय मिश्रा व संजय द्विवेदी की यहां से दावेदारी की चर्चा तेज है।

NFL World Reacts To The Lions Cheerleader Photo

इसी तरह त्योंथर में विधायक श्यामलाल द्विवेदी के अलावा भाजपा नेता सोनल शर्मा का जोर दिखा। सोनल शर्मा की पत्नी जिला पंचायत सदस्य भी हैं। मनगवां विधानसभा क्षेत्र में विधायक पंचूलाल प्रजापति के अलावा नरेंद्र प्रजापति ने भी अपना दमखम दिखाने में कोई कमी नहीं की।

Powerball winner splurges on another new LA mansion

इसी तरह मऊगंज में विधायक प्रदीप पटेल के साथ ही मृगेंद्र सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए यात्रा का स्वागत किया। मृगेंद्र सिंह पिछले चुनाव में बसपा की टिकट से तीसरे स्थान पर थे। इसी साल भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। देवतालाब में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का विशेष स्वागत किया। यहां से विवेक गौतम ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बढ़चढ़कर भाग लिया। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक नागेंंद्र सिंह पूरी रथ यात्रा में साथ रहे। नागेंद्र सिंह के ने गुढ़ में बड़ी सभा का भी आयोजन किया गया। यहां नारायण मिश्रा, बालेंद्र शुक्ल, विमलेश मिश्रा, माया सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा में अपनी ताक झोकी।  

Beyoncé’s dancers protect singer after fan throws object onstage

2 thoughts on “MLA ELECTION:रीवा-सिरमौर को छोड़कर हर विधानसभा में दावेदार?”

Leave a Comment