Rewa News: रीवा शहर में नो-एंट्री में घुसे वाहनों पर कार्रवाई, आधा दर्जन बड़े वाहनों पर जुर्माना

रीवा शहर में नो-एंट्री के दौरान हुए भीषण हादसे में महिला की मौत के बाद पुलिस विभाग सख्त हो गया है। बुधवार से समय से पहले शहर के भीतर घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन आधा दर्जन वाहनों पर जुर्माना किया और निर्धारित समय से पहले उनको शहर में प्रवेश न करने की हिदायत दी है।

nn

दरअसल, नो-एंट्री में घुसे हाइवा वाहन की वजह से सिविल लाइन थाने के छोटी पुल के समीप एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने जाम लगाकर पथराव किया था। नो-एंट्री में घुसे उक्त ट्रक की समस्या को पत्रिका द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने उसको संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने रात में कार्रवाई की। निर्धारित समय से पहले शहर के भीतर के घुसे 6 वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई कर जुर्माना किया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है 

nn

टोल टैक्स बचाने के लिए शहर में प्रवेश

nn

रात के समय ज्यादातर भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए शहर के भीतर प्रवेश करते हैं। जबकि, रात में सिर्फ उन्हीं वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति होती है जिनको माल उतारना होता है। जिन वाहनों को सीधे हाइवे से निकलना है उनके लिए 24 घंटे प्रवेश निषेध रहता है। बायपास में स्थित टोल टैक्स बचाने के लिए रात के समय ज्यादातर भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं।

Leave a Comment