Rewa News: रीवा नगर निगम का कर्मचारी भाड़े के व्यक्ति से करा रहा था वसूली, वसूली को लेकर व्यवसायी का सिर फोड़ा, हंगामा

रीवा. बाजार बैठकी वसूली के नाम पर सिरमौर चौराहे में विवाद हो गया। आरोपियों ने ठेला व्यवसायी युवक का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद व्यवसाइयों ने निगम कर्मचारियों के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला महापौर तक पहुंचा तो उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वसूली कर ठेकेदारों के जरिए नहीं होगी बैठकी व रहे व्यक्ति के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के लिए कहा है। से नगर निगम के कर्म द्वारा ही बाजार बैठकी की जा रही है। जिस कर्मचारियों ने किरा लगा रखा है जो लो करते हुए वसूली पीड़ित मझौली के ताला गांव निवासी दीपू गुप्ता ने बताया कि वह सिरमौर चौराहे पर ठेला लगाता है। नगर निगम की ओर से वसूली के लिए तैनात अजय पटेल पहले रुपए ले चुका था। जैसे ही नगर निगम का उड़नदस्ता दल आया तो वह ठेला हटवाने लगा। उस दौरान खाना खा रहा था इसलिए कहा कि पांच मिनट बाद हटा लेंगे। इसी बीच तराजू और बाट छीनने का प्रयास करने लगे। जब मना किया तो उसी बाट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। इस घटना पर स्थानीय व्यवसाइयों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर जमकर आरोप लगाए कहा कि मनमानी रूप से हर दिन वसूली के लिए कर्मचारी आते हैं और अपने गुंडे यहां पर पाल रखे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। 

nn

नगर निगम कर्मचारी ने किराए पर लगा रखा था वसूलीकर्ता

nn

इनदिनों ठेका नहीं होने की वजह से नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा ही बाजार बैठकी की वसूली की जा रही है। जिसके चलते कर्मचारियों ने किराए पर गुंडों को लगा रखा है जो लोगों से अभद्रता करते हुए वसूली करते हैं। वसूलीकर्ता अजय पटेल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी विनोद द्विवेदी द्वारा वसूली की जाती है। वह दोपहर के समय भोजन करने चले गए थे और कहा था कि देखे रहना, इसलिए कुछ लोगों से वसूली की है।

nn

ठेकेदारों के जरिए नहीं होगी बैठकी वसूली : मंत्री

nn

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगर निगम आयुक्त व सीएमओ को आदेशित किया है कि वह ठेकेदारों के जरिए बाजार बैठकी, तहबाजारी शुल्क की वसूली न कराएं। साथ ही कहा, इसकी प्रतिदिन वसूली भी नहीं होना चाहिए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाथठेला, फेरी, रेहड़ी वालों की महापंचायत में हितग्राहियों के अनुरोध पर बाजार बैठकी शुल्क की रोजाना वसूली व इसमें ठेकेदारी प्रथा बंद करने की घोषणा की थी। मंत्री ने कहा, जिन नगरीय निकायों में बाजार बैठकी, तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन वसूली के लिए ठेके किए गए हैं, उन्हें प्राप्त होने वाली आय का आकलन करके शेष अवधि के लिए ठेके निरस्त करने की कार्रवाई परिषद की बैठक में की जाए। साथ ही बैठक में प्रतिदिन वसूली के स्थान पर अर्द्धवार्षिक, वार्षिक दर निर्धारित की जाएं। 

nn

बाजार बैठकी के नाम पर 10 रुपए और फ्लाईओवर के नीचे खड़े होने का 20 रुपए वसूला जा रहा था। किसी दिन इसके बदले 50 रुपए तक भी वसूली की जाती है।

nn

दीपू गुप्ता, घायल

nn

वसूली की जिम्मेदारी नगर निगम कर्मचारियों की है। उनकी जगह दूसरा व्यक्ति वसूली कर रहा था तो कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। नोटिस जारी करने के लिए कहा है। साथ ही अजय पटेल पर एफआईआर कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

nn

अजय मिश्रा, महापौर

Leave a Comment