Rewa News : रीवा जिले में 82 चोरियों में फरार 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, दो व्यापारी भी लगे हाथ

रीवा. आधा सैकड़ा से अधिक चोरियों में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा चोरी गए जेवर सर्राफा व्यापारियों को बेंचे गए थे जिस पर पुलिस ने दो व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर इस मामले में नामजद किया है।

nn

साल भर पूर्व इस गिरोह को पकड़ने के लिए तत्कालीन एसपी नवनीत भसीन ने आधा दर्जन थानों की टीम गठित की थी जिसने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 84 चोरियों का 50 लाख रुपए कीमत का सामान बरामद हुआ था। इस गिरोह का एक आरोपी राकेश गोड़ निवासी दहा थाना गढ़ फरार चल रहा था जिस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उक्त आरोपी चोरीछिपे अपने गांव आया हुआ था जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने चुराए गए जेवर प्रयागराज के सर्राफा व्यापारी सोनू गुप्ता निवासी व सतीश गुप्ता गोहनिया जिला प्रयागराज को बेंचने की जानकारी दी।

nn

पुलिस ने उक्त सर्राफा व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोपी द्वारा बेंचे गए सारे जेवर गलाकर उनको बेंच दिया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 411, 201 बढ़ाकर दोनों सर्राफा व्यापारियों को नामजद किया है। उक्त आरोपी करीब 82 चोरियों में फरार था। अकेले गढ़ थाने की पुलिस को उसकी 9 मामलों में तलाश थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सर्राफा व्यापारियों ने सारे जेवर गला दिये है। उक्त आरोपियों के संबंध में दूसरे थानों को भी सूचना भिजवाई गई है।

Leave a Comment