Rewa News : मऊगंज में तपती धूप में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद, सांसद के आश्वासन पर समाप्त किया धरना

मऊगंज, नगर परिषद मऊगंज में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। • भाजपा पार्षद यहां अपनी ही सरकार में असहाय महसूस कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जाता है। सांसद के आश्वासन पर उन्होंने धरना तो समाप्त कर दिया, लेकिन नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार की जांच नहीं शुरू हो पाई, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। कांग्रेस समर्थित परिषद अध्यक्ष के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पार्षद दो दिन तक नगर परिषद के सामने तपती धूप में धरने में बैठे रहे। बाद में सांसद जनार्दन मिश्रा धरना स्थल पहुंचकर आश्वासन देते हुए धरना तो खत्म करा दिए। परंतु जिस मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने धरना दिया था, वह मांगे पूरी नहीं हुई। यहां तक सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने पहुंचे तो लोक निर्माण विभाग के लेखापाल ने उनको बाहर कर दिया। जिसके बाद भाजपा पार्षदों के अंदर भारी रोष व्याप्त है। भाजपा पार्षदों का कहना है कि भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्रीय विधायक, सांसद व कलेक्टर सहित नगरीय प्रशासन और लोकायुक्त में भी शिकायत की गई थी। पर उनकी शिकायतों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। 

nn

अब बड़ा कदम उठाएंगे पार्षद

nn

नगर परिषद में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। भाजपा पार्षदों की शिकायतों का अनसुना किया जा रहा है। सांसद के कहने पर धरना खत्म कर दिया गया लेकिन नगर परिषद मऊगंज में हालत पूर्ववत बने हुए हैं। अब भाजपा पार्षदों की बातचीत चल रही है इसके बाद हम लोग बड़ा कदम उठाएंगे जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन जिम्मेदार होगा।

nn

राजेश सर्राफ, भाजपा पार्षद वार्ड 8

Leave a Comment