Rewa News: दुष्कर्म की शिकार किशोरी गर्भपात कराने पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना

रीवा. दुष्कर्म की शिकार किशोरी गर्भपात करवाने शनिवार को अस्पताल पहुंच गई। इस बात की जानकारी मिलने पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन पहुंची पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। संजय गांधी अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी गर्भपात कराने आई थी। उसने अस्पताल के चिकित्सकों को गर्भवती होने की जानकारी दी और अपनागर्भपात करवाने की बातकही। उसकी उम्र देखकर चिकित्सकों को संदेह हुआ तो उन्होंने एसजीएमएच चौकी को सूचना दी।

nn

गोविंदगढ़ थाने से महिला अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान लिए, जिसमें उसने एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। उसके बयान के आधार पर गोविन्दगढ़ पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए गुढ़ थाने भिजवाया है। गुढ़ पुलिस ने अब प्रकरण पंजीबद्ध कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

nn

मार्च में हुआ था दुष्कर्म: किशोरी के साथ मार्च में दुष्कर्म हुआ था। वह महसांव से अपने घर जा रही थी, जहां रास्ते में उसे एक बीस वर्षीय युवक मिला जो अपने चेहरे को गमछे से ढके था। उसे पकड़कर नहर के किनारे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता ने परिजनों को भी नहीं बताया। जब वह गर्भवती हो गई तब इस घटना की सत्यता सामने आ गई। पुलिस अब उक्त आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। गोविंदगढ़ थाने से शून्य में मामला दर्ज कर थाने भिजवाया गया है। एक किशोरी के साथ किसी युवक ने बलात्कार किया था, जिसमें वह गर्भवती हो गई। वह गर्भपात करवाने अस्पताल गई थी। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। – प्रवीण उपाध्याय, थाना प्रभारी गुढ़

Leave a Comment