M.P Police Constable Recruitment: पुलिस कॉन्स्टेबल के 7,411 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास कर सकते हैं आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कॉन्स्टेबल के 7,411 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए हाईस्कूल और 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2023 से शुरू हो चुकी। अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 12 अगस्त, 2023 से शुरू होगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से की जाएगी। भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के कुल 7,411 पदों जिसमें में सिपाही जीडी विशेष सशस्त्र बल के लिए 2,646 और सिपाही जीडी के 4,444 पदों को भरा जाएगा। वहीं सिपाही जीडी, रेडियो आपरेटर के 321 पद भरे जाएंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 15 जुलाई तक हो सकेगा। विज्ञापित पदों की संख्या के 15 फीसदी उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट भी बनेगी। परिणाम घोषित होने के एक वर्ष व नवीन परीक्षा के परिणाम घोषित होने तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी। 

nn

क्या है जरूरी योग्यता

nn

सिपाही जीडी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनिवार्य योग्यता 8वीं पास रखी गई है। वहीं, सिपाही रेडियो आपरेटर पद के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

nn

ऐसे करें आवेदन

nn

– वेदक ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए आ मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भती 2022 अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें। यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करने के बाद लॉगिन करें। इसके बाद फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

nn

यह होगी चयन प्रक्रिया

nn

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षा और पीईटी के जरिए किया जाएगा। कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा (कुल 100 अंक) और फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (पीपीटी) (कुल 100 अंक), दोनों के अंक मिलाकर तैयार की जाएगी। इसमें पीपीटी में 800 मीटर दौड़ के अधिकतम 40 अंक, लंबी कूद और गोला फेंक के अधिकतम 30-30 अंक तय हैं। पहले फेज में लिखित परीक्षा के कटऑफ अंकों के आधार पर 7 गुना उम्मीदवारों को अगले फेज के लिए चुना जाएगा। पीपीटी (फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट) में सफल होने के लिए न्यूनतम 30 फीसदी अंक जरूरी हैं। कांस्टेबल (रेडिया ऑपरेटर) के लिए न्यूनतम 20 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। खास बात यह है कि इस पद के लिए पीपीटी के अंक फर्स्ट फेज के अंक के साथ नहीं जोड़े जाएंगे।

Leave a Comment