M.P NEWS: 3 कलेक्टर को जिला बदलकर दूसरी जगह दी कमान, 9 आइएएस के तबादले

भोपाल. प्रदेश में विधानसभा- चुनाव के चार महीने पहले राज्य सरकार ने सोमवार को 9 आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें छह जिलों के कलेक्टर बदले है। 3 कलेक्टर को जिला बदलकर दूसरी जगह भेजा है। वहीं 3 से कलेक्टरी छीनकर मंत्रालय में बिना विभाग बैठा दिया है। हाल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस बने 27 अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई है। उन्हें फिलहाल उसी पद पर रखा गया है। बताया जा रहा हैं कि अभी और तबादले होने हैं। 

nn

हटाने की वजह

nn

1. दतिया कलेक्टर संजय कुमार और टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष द्विवेदी को 3 साल पूरे हो गए थे।

nn

2. श्योपुर और अशोकनगर कलेक्टर को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी थी।

nn

3. आगर-मालवा कलेक्टर को लेकर स्थानीय फीडबैक खराब था। परफॉर्मेंस के चलते हटाया।

nn

इनसे कलेक्टरी छीन मंत्रालय में बैठाया उमा माहेश्वरीः कलेक्टर अशोकनगर से उपसचिव मंत्रालय शिवम वर्माः कलेक्टर श्योपुर से उपसचिव मंत्रालय कैलाश वानखेड़े: कलेक्टर आगर मालवा से उपसचिव मंत्रालय

nn

इन्हें कलेक्टर की जिम्मेदारी

nn

संदीप कुमार माकिनः अपर सचिव खेल युवा कल्याण से कलेक्टर दतिया, अवधेश शर्मा अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन से कलेक्टर टीकमगढ़, अभय अरविंद बेडेकर : अपर कलेक्टर इंदौर से कलेक्टर अलीराजपुर।

nn

वापस मौका

nn

संजय कुमारः कलेक्टर दतिया से कलेक्टर श्योपुर सुभाष द्विवेदी : कलेक्टर टीकमगढ़ से कलेक्टर अशोकनगर राघवेंद्र सिंह : कलेक्टर अलीराजपुर से कलेक्टर आगर मालवा

Leave a Comment