ChatGPT Account Blocked : क्या चैटजीपीटी खाता ब्लॉक हो गया है? जानिए क्यों चैटजीपीटी खाते ब्लॉक होते है

ChatGPT Account Blocked : क्या चैटजीपीटी खाता ब्लॉक हो गया है? जानिए क्यों चैटजीपीटी खाते ब्लॉक होते है 

nn

चैटजीपीटी अब परिचय की जरूरत नहीं है। रचनात्मक, काम से संबंधित और मनोरंजन के उद्देश्यों के लिए बनाए गए एआइ चैट प्लेटफॉर्म का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब चैटजीपीटी खाता ब्लॉक भी होने लगा है। यदि ऐसा होता है तो यह निराशाजनक और असुविधाजनक हो सकता है। ऐसे में चैटजीपीटी इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

nn

जानिए क्यों चैटजीपीटी खाते ब्लॉक होते है

nn

बहुत अधिक लॉगिन प्रयास

nn

यदि आपने कई बार गलत पासवर्ड या यूजरनेम से लॉग इन करने का प्रयास किया है तो आपका चैटजीपीटी खाता ब्लॉक हो सकता है। क्रेडेंशियल भूलने या बिना इजाजत कोई आपके खाते क पहुंचने तो भी ऐसा हो सकता है। यदि आपको कई लॉगिन प्रयासों के बाद भी ब्लॉक का संदेश मिलता है तो सबसे ज्यादा संभावना इसी कारण की है। यह ब्लॉक आमतौर पर अस्थायी होता है। इसे ठीक करने के लिए आप निश्चित अवधि, आमतौर पर कुछ घंटों तक इंतजार कर सकते हैं। पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

nn

वीपीएन (vpn) का इस्तेमाल

nn

यदि इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए यानी वीपीएन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो चैटजीपीटी खाता ब्लॉक हो सकता है। वीपीएन गोपनीयता और सुरक्षा लाभ देते हैं, फिर भी उनका इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। ओपनएआइ कुछ वीपीएन के माध्यम से चैटजीपीटी “ तक पहुंचने वाले खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर सकता है। यदि खाता इस वजह से ब्लॉक हुआ है तो वीपीएन बंद कर बिना चैटजीपीटी खोलने का प्रयास कर सकते हैं।

nn

फ्री टियर पर एक से अधिक खाता

nn

ओपनएआइ यूजर्स को फ्री टियर पर प्रति व्यक्ति एक खाता रखने की अनुमति देता है। एक से अधिक खाते बनाना इस नीति का उल्लंघन माना जाता है। इसलिए ऐसा न करें। अगर ओपनएआइ को पता चलता है कि आप ऐसी सेवा का उपयोग कर रहे हैं, जो दूसरों के लिए जोखिम पैदा करता है तो चैटजीपीटी खाता ब्लॉक किया जा सकता है। मिसाल के तौर पर अभद्र भाषा या फेक न्यूज जनरेट करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल करना। ओपनआई भी ऐसा कर सकता है।

Leave a Comment