विधायक ने किया मऊगंज में भूमिपूजन: जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश 14 करोड़ से बनेगी कंक्रीट सड़क

मऊगंज कस्बे में सालों से धूल फांक रहे लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए अब कंक्रीट सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए 14 करोड़ रुपए की राशि जारी हुई है, जिससे मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य होगा। उक्त निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप पटेल रहे।

nn

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। मऊगंज में 6.6 किमी की फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य कराया रहा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुलेन्द्र गुप्ता ने की। इस दौरान विधायक ने कहा कि मऊगंज वायपास बनने के बाद नगर से गुजरने वाली सड़क की लंबाई लगभग 6.6 किलोमीटर है। केन्द्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण स्वीकृत “किया गया है जिसमें 14 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसमें पानी निकासी के लिए नाली, फुटपाथ और सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

nn

विधायक ने कहा, आने वाले समय में मऊगंज नगर एक सुंदर व भव्य शहर का रूप लेगा जहां पर 500 के लगभग दुकानें भी बनाई जाएंगी। मऊगंज नगर में एक टाउन हॉल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा । करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मऊगंज प्रवास के दौरान जो घोषाणाएं की थी उस पर अमल शुरू हो गया है। आने वाले समय में मऊगंज अब विकास में पीछे नहीं रहेगा। यहां कई बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं. जिसके लिए घुरेहटा और पटेहरा की भूमि चिन्हित हो गई है। उद्योगपति यहां आकर स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हनुमना में महाविद्यालय व आईटीआई कॉलेज खोलने का रास्ता साफ है। जड़कुर, पिपराही, हाटा, लोढ़ी सहित सैकड़ों गांवों के बच्चे 70 किलोमीटर दूर मऊगंज महाविद्यालय पढ़ने आते हैं. जिसमें बच्चियों को कॉलेज आने में काफी कठिनाइयां होती हैं। कार्यक्रम में एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी नवीन दुबे, संविदाकार केके सोहगौरा, सीएमओ महेश पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री महेश चन्द्र राल्ही, मण्डल प्रभारी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष अजय मिश्रा, चन्द्रप्रभा गुप्ता, मानवती साकेत, भ रत त्रिपाठी, सुशील सोनी, राजेश सर्राफ, धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश चौरसिया, आशुतोष पाण्डेय, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनीष तिवारी, महाविद्यालय जनभागीदारी सदस्य हर्षित कोठीवाल व अन्य मौजूद रहे। 

nn

इधर, खराब रोड से लोग हो रहे परेशान

nn

इधर, गुढ़ तहसील के ग्राम छोटी पांती के लोग सड़क खराब होने से परेशान हैं। पूर्व में इस सड़क का घटिया निर्माण कराया। इसके चलते वह रोड साल भर भी नहीं चल पाई। हालत यह है कि दुपहिया वाहन तो दूर पैदल चलने में भी अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से लोगों ने सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है।

Leave a Comment