लगातार 8 हार से मुंबई का खेल खत्म, लखनऊ के कप्तान राहुल ने जड़ा शतक

लगातार 8 हार से मुंबई का खेल खत्म, लखनऊ के कप्तान राहुल ने जड़ा शतक n

n

n लगातार 8 हार से मुंबई का खेल खत्म, लखनऊ के कप्तान राहुल ने जड़ा शतकn

n

n

IPL-15 : लखनऊ सुपरजायंट्स ने 5 बार की पूर्व चैंपियन को 36 रन से दी शिकस्त

n

मुंबई: पांच बार की पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा दौर रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी जारी रहा और उसे लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त से मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं क्योंकि उसका नेट रन रेट भी काफी खराब है।

n

टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ ने कप्तान लोकेश राहुल के नाबाद शतक से 6 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। लखनऊ ने इस सीजन मुंबई को दूसरी बार शिकस्त दी है।

n

जीत का हीरो : राहुल ने इस सीजन अपना दूसरा शतक लगाया

n

लखनऊ के ओपनर राहुल ने इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया है। दिलचस्प यह है कि राहुल ने इस सीजन का अपना पहला शतक भी मुंबई के खिलाफ 16 अप्रेल को खेले गए मैच में लगाया था। राहुल ने तब नाबाद 103 रन ठोके थे और टीम 18 रन से जीती थी।

n

करियर का चौथा शतक : राहुल ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 62 गेंद खेली और 12 चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। उन्होंने आइपीएल में कुल चौथा शतक लगाया। वह आइपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Leave a Comment