रिश्तों को मजबूत बनाए रखने लिए व्यायाम जरूरी: रिश्तों में मजबूती के साथ बनती है अच्छी फिटनेस, व्यायाम साथ करने से रिश्ते में आती मधुरता

रिश्तों को मजबूत बनाए रखने लिए व्यायाम जरूरी: रिश्तों में मजबूती के साथ बनती है अच्छी फिटनेस, व्यायाम साथ करने से रिश्ते में आती मधुरता, पति-पत्नी के बीच अच्छे रिश्तों व बॉन्डिंग के लिए जरूरी है वे कई काम मिलकर करें। घूमने- फिरने के अलावा रसोई में भी कभी- कभी एक साथ काम कर सकते हैं। अच्छे रिश्तों की बात कर ही रहे है तो कपल वर्कआउट बहुत ही अच्छा विकल्प है। इससे रिश्तों में तो मजबूती आती ही है साथ ही दोनों की अच्छी फिटनेस भी बनती है। कपल वर्कआउट के क्या- क्या होते हैं फायदे आप भी जानिए…।

nn

वर्कआउट को दें पूरा समय

nn

रिलेशनशिप लम्बी और हैल्दी चले, इसके लिए जरूरी है कि आप वर्कआउट में कितना समय साथ रहते हैं। सामान्यतः ऐसा भी देखा जाता है कि एक पार्टनर तो वर्कआउट कर रहा है और दूसरा नहीं या बहुत कम। ऐसे में वे अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड नहीं कर पाते हैं। इससे आपके बीच बॉन्डिंग भी कम बनेगी और एक दूसरे को लेकर समझने में परेशानी होगी। 

nn

हैल्थ गोल पर मिलती है खुशी

nn

जब आप हैल्थ गोल को अचीव करते हो तो आपके अंदर खुशी आती है। इस खुशी का कारण आपका पार्टनर है तो आपका अपने पार्टनर के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है। इसमें आपका प्रेम भी बढ़ता है। इसका पॉजिटिव असर दूसरी एक्टिविटी पर भी नजर आता है।

nn

कमजोर पड़ने पर मिलता है सपोर्ट

nn

साथ वर्कआउट से जिम्मेदारी भी ज्यादा होती है। यदि कोई अकेला वर्कआउट कर रहा है तो कई बार एक्सरसाइज में गैप आ जाता है। जो कपल साथ में वर्कआउट करते हैं इनमें कोई एक कमजोर पड़ता है या आलस करता है तो दूसरा उसको सपोर्ट करता है।

nn

लक्ष्य अलग हो, फिर भी करें साथ व्यायाम

nn

एक साथ एक्सरसाइज करने से तो आप दोनों में प्यार मजबूत होता है। पति अपनी मांसपेशियों को मजबूती देना चाहता है और पत्नी स्लिम होना चाहती है। आप दोनों का उद्देश्य भले ही अलग हो, फिर भी एक साथ एक्सरसाइज करने से फायदे ही मिलते हैं।

nn

उम्र व हैल्थ अनुसार इस तरह करें एक्सरसाइज इस दौरान आप अपने पार्टनर को दें पूरा समय, वाद-विवाद या बहस से बचें

nn

यंग कपल्स

nn

हैवी वेट के साथ अधिक 1. समवेत के अधिक समय तक व्यायाम कर सकते हैं। वेट उठाने पर अपने पार्टनर के सपोर्ट की जरूरत भी होती है। कई एक्सरसाइज ऐसी होती हैं जिसमें स्ट्रेचिंग होती हैं इसके लिए आप अपने पार्टनर का सहयोग ले सकते हैं। आप एक-दूसरे को फिट रखने की केयर करेंगे। साइकिल चलाने, तेज दौड़ने, स्वीमिंग व योग साथ- साथ कर सकते हैं।

nn

बीमार व उम्रदराज

nn

2 यदि बीमार हैं या फिर उम्रदराज हैं तो आप कम वजन वाली एक्सरसाइज करें। अधिक से अधिक टहलें। मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। योग व प्राणायाम करें ताकि ये अपनी हैल्थ को मेंटेन कर सकें। इस दौरान आप अपने पार्टनर को पूरा समय दें। अपनी परेशानियों को शेयर करें। यदि आप बीमार हैं तो अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार ही व्यायाम करें।

nn

बुजुर्ग करें हेल्प

nn

3 इस उम्र के लोग अकेलापन ज्यादा महसूस करते हैं। हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस दौरान ही अपने पार्टनर की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है। इस उम्र में हल्के-फुल्के ही व्यायाम करें। मॉर्निंग वॉक करें। ज्यादा भाग- दौड वाले व्यायाम से बचें। ऐसे में कोशिश करें कि आप एक दूसरे के पूरक हैं। एक दूसरे की हेल्प करें। उनकी दिनचर्या में मदद करें।

Leave a Comment