गावस्कर बोले: माही ने देश के लिए क्रिकेट में दिया है अमूल्य योगदान, धोनी से ऑटोग्राफ मिलना भावुक पल

गावस्कर ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ लेने के बाद कहा कि यह पल भावुक करने वाला था क्योंकि धोनी ने देश के क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है। 41 वर्षीय धोनी इस साल संभवतः आखिरी बार आइपीएल खेल रहे हैं। 

nn

इन यादों को संजोना चाहता था

nn

रविवार को चेपॉक में खेले गए मैच के बाद गावस्कर दौड़कर धोनी के पास पहुंचे थे और उनसे शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया था। गावस्कर ने कहा, मैंने एक विशेष याद संजोने का फैसला किया। इसलिए मैं धोनी के पास दौड़कर गया और उनका ऑटोग्राफ लिया।

Leave a Comment