Sidhi News: सौतेली मां ने मासूम की गला दबाकर की हत्या, खुद जहर खाकर दी जान, सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में वारदात

सीधी. जिले में एक सौतेली मां का खौफनाक चेहरा सामने आया है। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे उसने सात साल के मासूम की रूमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटे की मौत के बाद गलती का अहसास हुआ तो फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन फंदा टूट गया। इसके बाद जहर निगल कर जान दे दी। यह वारदात जमोड़ी थाना के बमुरी गांव कंजहिया टोला में हुई।

nn

पुलिस ने बताया कि बमुरी गांव के कजहिया टोला निवासी सुनील रावत की शादी कठास गांव में हुई थी, जिसका एक बच्चा था। जब बेटा 5 साल का था, तब उसकी पत्नी छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। कुछ दिनों बाद सुनील बहरी थाना क्षेत्र के खोंचीपुर गांव की सरोज रावत को पत्नी मानकर साथ में रहने लगा। हालांकि सरोज को बच्चा पसंद नहीं था। वह उसके साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार करती थी। विगत तीन माह पूर्व सुनील रोजी- रोटी की तलाश में बाहर चला गया। मासूम दादी व सौतेली मां के साथ रह रहा था। बीती रात मासूम अपनी दादी के साथ सोया था। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे दादी पशुओं को चारा- भूसा देने के लिए चली गई।

nn

इस बीच सरोज कमरे में पहुंची और बेटे राजीव रावत (7) का रूमाल से गला दबा दिया। दादी कमरे के पास पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। जब शोर मचाया तो लोग पहुचे और दरवाजा खुलवाने लगे, लेकिन खुला नहीं। यह देख ग्रामीणों ने आरी से खपरैल घर की छत को काटा और अंदर पहुंचे। वहां मासूम मृत अवस्था में पड़ा था। पास में ही सरोज बेहोश पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव परीक्षण उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सौतेली मां सरोज मासूम से द्वेष रखती थी। मासूम की देखरेख उसकी दादी कर रही थी। महिला ने आपसी खींझ से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद उसे गलती का अहसास हुआ तो जहर का सेवन कर लिया। शेषमणि मिश्रा, थाना प्रभारी, जमोड़ी

Leave a Comment