कर्नाटक में मतदान नतीजे आज: रेकॉर्ड मतदान व एक्जिट पोल में खंडित जनादेश के संकेतों से चिंता

बेंगलुरु रेकॉर्ड मतदान और एक्जिट पोल में खंडित जनादेश के संकेतों ने कर्नाटक में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ा दी है। शनिवार को आने वाले नतीजे से पहले आए पांच एक्जिट पोल जहां कांग्रेस की सरकार दिखा रहे है तो दो पोल भाजपा के सरकार में बने रहने का अनुमान जता रहे है।
पांच साल पहले भी एक्जिट पोल एक राय नहीं थे। दो एक्जिट पोल में भाजपा को बहुमत दिखाया था तो एक में कांग्रेस को तीन एक्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं दिखाया गया था। नतीजे आए तो भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, लेकिन बहुमत नहीं मिला। फिर जोड़- तोड़ से सरकार बनी। राजनीतिक दलों में उत्सुकता यह भी है कि क्या इस बार दक्षिण में अपना एकमात्र राज्य भाजपा बचा पाएगी? या पांच साल बाद कांग्रेस का वनवास समाप्त होगा? त्रिशंकु विधानसभा आई तो क्या जनता दल (एस) फिर सौदेबाजी कर सीएम बनाने में सफल होगा? कर्नाटक में पिछले चार चुनावों में सिर्फ एक बार बहुमत के साथ जनादेश आया है। इस साल चुनाव में सर्वाधिक 73.19% मतदान हुआ। 2018 में 72.10, 2013 में 71.45% मतदान हुआ था। सबसे कम 51.30% मतदान 1957 में हुआ था।