एयर इंडिया फ्लाइट की घटना : एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक
May 7, 2023, 08:36 IST

मुंबई. नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बिच्छू ने महिला यात्री को डंक मार दिया। फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद डॉक्टर ने उनकी सेहत की जांच की और अस्पताल भेजा। इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।
एयर इंडिया ने इस घटना पर खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा, हमारी उड़ान संख्या एआइ-630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।' एयर इंडिया ने कहा कि लैंडिंग बाद फ्लाइट में कीड़े मारने वाली गैस छोड़ी गई, जिससे बिच्छू पाया गया। एयरलाइन ने विमान की साफ- सफाई से जुड़े कर्मियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि फ्लाइट की मेंटेनेंस के दौरान या किसी यात्री के सामान के साथ यह इसमें घुस गया होगा।