Rewa News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाया, युवक ने निगला जहर दोनों की मौत


Rewa News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाया, युवक ने निगला जहर दोनों की मौत, पारिवारिक विवाद में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अतरेला थाने के जोन्हा गांव निवासी पति रामसिया रानू देवी मांझी ने घर में ही यह आत्मघाती कदम उठाया था. घटना के वक्त परिजन बाहर गए हुए थे। महिला घर में अकेली थी। फिर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ALSO READ: Rewa News: बाइकों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, देवास के समीप हादसा
दोपहर करीब 3 बजे परिजन लौटे तो महिला का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जानकारी सामने आई है कि महिला का अपने ही घर में विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
ALSO READ: क्या आपको पता है नॉमिनी व उत्तराधिकारी के बीच में फर्क होता है? समझें
एक अन्य घटना में युवक ने जहर खा लिया। सेमिरिहा थाना मऊगंज निवासी हर्ष नारायण दुबे पिता शशिकांत 36 वर्षीय ने सोमवार की रात अपने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया था. युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसजीएमएच रेफर कर दिया। एसजीएमएच ले जाते समय दगड़ौआ के पास मौत हो गई। सुबह पुलिस ने पंचनामा कराया। घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।