रीवा जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी, समर्थन मूल्य पर 689628 क्विंटल गेहूं की खरीद
रीवा जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी, समर्थन मूल्य पर 689628 क्विंटल गेहूं की खरीद
May 18, 2023, 11:05 IST

रीवा. जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है। 17 मई तक 14542 किसानों से 689628 क्विटल गेहूं की खरीद की गई है। इसके लिए किसानों को 14542 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसमें से 9937 लाख रुपए किसानों के बैंक खाते में जारी कर दिए गए हैं। खरीदे गए गेहूं में से 631042 क्विंटल का परिवहन कर भण्डारण कराया जा चुका है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक 19760 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। व्यापारियों द्वारा मंडियों में अधिक मात्रा में गेहूं खरीद के कारण अन्य वर्षों की तुलना में समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए बनाए गए केन्द्रों में गेहूं की आवक कम है।