Satna News Media

Rewa Sanjay Gandhi Hospital: दिनभर हड़ताल पर रहे कर्मचारी, शाम को काम पर लौटे

रीवा. संजय गांधी अस्पताल में मंगलवार को सुरक्षा व स्वच्छता कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से अस्पताल घंटों उप रहा। काफी मानमनौव्वल के बाद कर्मचारी काम पर लौटे, तब कहीं साफ-सफाई हो सकी। ALSO READ: Rewa News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाया, युवक ने निगला जहर दोनों की मौत संजय गांधी अस्पताल : दिनभर
 
Rewa Sanjay Gandhi Hospital: दिनभर हड़ताल पर रहे कर्मचारी, शाम को काम पर लौटे
Rewa Sanjay Gandhi Hospital: दिनभर हड़ताल पर रहे कर्मचारी, शाम को काम पर लौटे

रीवा. संजय गांधी अस्पताल में मंगलवार को सुरक्षा व स्वच्छता कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से अस्पताल घंटों उप रहा। काफी मानमनौव्वल के बाद कर्मचारी काम पर लौटे, तब कहीं साफ-सफाई हो सकी।

ALSO READ: Rewa News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाया, युवक ने निगला जहर दोनों की मौत

संजय गांधी अस्पताल : दिनभर हड़ताल पर रहे कर्मचारी, शाम को काम पर लौटे, महिला सुपरवाइजर ने गायनी वार्ड के आइसीयू में भर्ती मरीज के • परिजनों द्वारा उतारे गए चप्पल-जूतों को महिला सुरक्षाकर्मी से बाहर फेंकने को कहा गया तो महिला कर्मी ने कह दिया कि वह किसी का चप्पल बाहर फेंक कर विवाद मोल नहीं लेगी। इस दौरान सुपरवाइजर ने कहा, सभी चप्पलों को यहां से उठाकर किनारे रखो। इस बीच महिलाकर्मी ने कहा, वह किसी का चप्पल अपने हाथ से नहीं उठाएगी। उसका काम सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा है। इतने में महिला सुपरवाइजर भड़क उठी और कहा, अब तो मुंह से चप्पल उठाना पड़ेगा। साथ ही भलाबुरा भी कहती रही।

ALSO READ: Operation Muskaan: एक साल में 511 नाबालिग लापता 12 राज्यों से 459 बच्चे बरामद, दूसरे राज्यों से बरामद हुईं 103 नाबालिग, सर्वाधिक UP से

महिला सुरक्षाकर्मी ने वीडियो

बनाकर वायरल कर दिया। जिस वजह से दूसरे कर्मचारी भी सुपरवाइजर के विरोध में उतर आए। सभी वार्डों के कर्मचारी अस्पताल के बाहर जमा हो गए और काम पर जाने से इंकार कर दिया। इनकी मांग थी कि महिला सुपरवाइजर सबके सामने माफी मांगे या फिर उन्हें हटाया जाए तभी वह काम लौटेंगे। विरोध प्रदर्शन के चलते वाडों में अव्यवस्था फैल गई। कुछ समय तक सफाई व सुरक्षा का कार्य बाधित रहा। विवाद बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने के अफसरों से विवाद सुलझाने और काम पर लौटने के लिए कहा। लिहाजा, दोनों पक्षों में सुलह कराते हुए काम पर लौटने की बात कही।

ALSO READ: Hero MotoCorp ने लॉन्च किया हाई-टेक 110 CC स्कूटर-जूम

सुरक्षा कंपनी के कर्मचारियों की आपस में कहासुनी हुई थी, जिसके चलते वह अधिकारियों से संवाद करना चाह रहे थे। कुछ समय के बाद सभी काम पर लौट आए हैं। अस्पताल की सेवाओं पर कोई असर नहीं हुआ है।

डॉ. यत्नेश त्रिपाठी, सीएमओ संजय गांधी अस्पताल रीवा