रीवा मौसम ने बदली रंगत: गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री पार, दोपहर में सड़कें खाली
रीवा मौसम ने बदली रंगत: गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री पार, दोपहर में सड़कें खाली

रीवा. आसमान साफ होने के साथ ही गर्मी अपने रूप में आ गई है। तापमान बढ़ने से दोपहर में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पारा 40 को पार कर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिसे रहा। शुक्रवार को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा था। तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में घरों की दीवारें भी तपने लगी हैं और देर रात तक ठंडी नहीं हो पातीं। मई में शुरुआती सप्ताह को छोड़ दें तो इस सप्ताह पिछले वर्ष के मुकाबले भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन बढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। आलम यह है कि चेहरे पर कपड़ा बांधकर एवं छाता लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। शहर के मुख्य -बाजारों और चौराहों पर सन्नाटे की स्थिति दिख रही है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिसे रेकार्ड किया गया। सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई है कि सुबह 9-10 बजे से ही धूप झुलसाने लगती है।
मौसम बदलने से कूलर व्यापारियों के खिले चेहरे
भीषण गर्मी से जहां समाज का हर तबका प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के चेहरे पर रौनक आई है। मई में ठंडक के अहसास ने कूलर की बिक्री कम कर दी थी, जिसकी वजह से व्यापारियों के माथे में भी चिंता की लकीर खिंचने लगी •थी। प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर इन दिनों कूलर, एसी की बिक्री में अचानक तेजी आ गई है। व्यापारियों का मानना है कि मौसम बदलने से नुकसान पूरा हो जाएगा।