Rewa Super Specialty Hospital: वेतन न मिलने से अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर
Rewa Super Specialty Hospital: वेतन न मिलने से अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर

Rewa Super Specialty Hospital: वेतन न मिलने से अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर
रीवा. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कर्मचारी वेतन न मिलने से आक्रोशित है। बुधवार को लबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुपर स्पेलिशटी अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर प्रबंधन से कई बार बातचीत की, लेकिन हर बार आश्वासन देकर चलता कर दिया गया। कर्मचारियों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। चेतावनी दी है कि जब तक वेतन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि नाममात्र के वेतन में उनसे आठ घंटे ड्यूटी कराई जाती है। उसमें भी समय पर वेतन नहीं दिया जाता।