Satna News Media

 Rewa News: राहगीर से दिनदहाड़े बाइक छीन ले गए बदमाश, सेमरिया थाने के गोदहा के समीप हुई घटना

 
rewa crime news

 Rewa News: राहगीर से दिनदहाड़े बाइक छीन ले गए बदमाश, सेमरिया थाने के गोदहा के समीप हुई घटना

सतना न्यूज़ मीडिया | रीवा सेमरिया थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों की गैंग लगातार कोहराम मचा रही है। सप्ताहभर में यहां लूट की दूसरी वारदात हो गई। बेखौफ बदमाश यहां राह चलते युवक से बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के गोदहा गांव की है।

बरौ गांव निवासी रामरहीश साकेत पिता रामाश्रय 30 बाइक में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह गोदहा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और बाइक छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी वाहन लेकर भाग निकले थे। सेमरिया क्षेत्र में दिन- दहाड़े हुई घटना से दशहत का महौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तत्काल आसपास के धानों को सूचना भिजवाई गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। आशंका है कि बदमाश काफी दूर से उसका पीछा कर रहे थे और सुनसान स्थान मिलने पर लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में उसी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, जो सिलसिलेवार तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 

पूर्व मैनेजर से लूट लिए थे 1.60 लाख

सेमरिया थाना क्षेत्र के लटियार गांव के पास सरेराह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पन्ना निवासी लालाराम कुशवाहा भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा कोटर में मैनेजर है। यह कंपनी गांव में महिलाओं को रोजगार के लिए लोन देती है। लोन की किश्त वसूलकर वह वापस लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया। इसमें 1.60 लाख रुपए रखे थे। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का भी पुलिस नहीं लगा पाई।

एक युवक बाइक में सवार होकर जा रहा था। गोदहा गांव के पास दो बदमाश उसकी बाइक लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवीन तिवारी, एसडीओपी सिरमौर