Rewa News: पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पीटा, डीजल भरवाने में हुआ विवाद, कुठुलिया पेट्रोल पंप की घटना
Rewa News: पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पीटा, डीजल भरवाने में हुआ विवाद, कुठुलिया पेट्रोल पंप की घटना
May 20, 2023, 10:20 IST

रीवा! पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। वह डीजल भराने के लिए गया था। गलत माप को लेकर विवाद हुआ था। बिछिया थाने के कुठुलिया पेट्रोल पंप की घटना बताई जा रही है। अजीजुद्दीन उर्फ मल्लू खान निवासी बिछिया डीजे का काम करता था। रात में वह डीजे लेकर बघवार जा रहा था, जिसके लिए कुठुलिया पेट्रोल पंप में डीजल डलवाने गया उसने 505 रुपए का डीजल डालने को बोला, लेकिन कर्मचारियों ने 500 रुपए का डीजल डाला, जिसे लेकर कर्मचारियों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।