Satna News Media

Rewa News: शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद, 4 घायल, सोहागी थाने के चुनरी गांव में हुई घटना
 

Rewa News: शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद, 4 घायल, सोहागी थाने के चुनरी गांव में हुई घटना
 
 
rewa news

रीवा. विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में बराती व घराती पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोहागी थाना क्षेत्र के चुनरी गांव की है। यूपी के बड़ोखर गांव से शनिवार रात चुनरी गांव में बारात आई थी। बारात द्वारचार में पहुंची तो बारातियों ने डीजे बंद करा दिया, लेकिन घराती पक्ष के कुछ लोग डीजे बजाने की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि घरात पक्ष के दर्जनभर लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया उन्होंने डंडे से जमकर मारपीट की, जिससे बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा- तफरी का माहौल निर्मित हो गया। शोर-शराबा सुनकर लड़की पक्ष के लोग दौड़े और बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में स्वरूप चौधरी, विद्याधर चौधरी, विमलेश चौधरी, रतनलाल चौधरी निवासी बड़ोखर उप्र घायल हो गए, जिल्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।