Satna News Media

आज गांव पहुंचेगी मेडिकल छात्रा साक्षी का शव: देररात बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा मेडिकल छात्रा साक्षी का शव  

आज गांव पहुंचेगी मेडिकल छात्रा साक्षी का शव: देररात बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा मेडिकल छात्रा साक्षी का शव  
 
medical student Sakshi Singh

रीवा. शहर के अरुण मगर मोहल्ले की मेडिकल छात्रा साक्षी सिंह का चीन में बीते पांच मई को हार्टअटैक से निधन हो गया था। कई दिनों के प्रयास के बाद पार्थिव शरीर 19 मई को गृहग्राम कुठिला (त्योंथर) पहुंचेगा। साक्षी के पिता शैलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद बैंकाक से प्लेन रवाना हुआ, जो देर रात दिल्ली पहुंचा। शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर शाम तक गांव पहुंच जाएंगे। इस मौत की सूचना मिलने पर सीएम शिवराज सिंह ने अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। शव पहुंचाने का पूरा खर्च सरकार की ओर से उठाया जा रहा है। सरकार के अधिकारी लगातार संपर्क में बने हुए हैं। मेडिकल छात्रा साक्षी की मौत पांच मई को चीन के लूझो शहर में हुई 

कल होगा अंतिम संस्कार

मेडिकल छात्रा के पिता शैलेश. सिंह ने बताया कि दिल्ली से चलकर देर शाम तक पार्थिव शरीर आने की संभावना है। इसलिए अंतिम संस्कार 20 मई को सुबह नौ बजे गृहग्राम कुठिला में किया जाएगा। थी। चीन के ही दूसरे शहर में साक्षी की छोटी बहन तनुश्री भी पढ़ाई के लिए गई थी। करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक वह बहन के पार्थिव शरीर को रीवा लाए जाने के लिए प्रयासरत रही है।