Satna News Media

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई दो परिवार के 9 सदस्य घायल, मऊगंज थाने के बहुती गांव के समीप हुआ हादसा

 
rewa

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई दो परिवार के 9 सदस्य घायल, मऊगंज थाने के बहुती गांव के समीप हुआ हादसा

सतना न्यूज़ मीडिया | रीवा. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दो परिवारों के सदस्य घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। कार में सवार होकर दो परिवारों के लोग मुंबई से यूपी के जौनपुर जा रहे थे। सुबह जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग में मऊगंज थाना अंतर्गत बहुती गांव के समीप कर पहुंची तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार लहराते हुए सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एयरबैग खुल गया या जिसकी वजह से उसमें सवार लोगों की जान बच गई लेकिन सभी लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं च बच्चे भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रूबी सिंह पति राहुल सिंह (40) निवासी अदनपुर जौनपुर, राहुल सिंह पिता हीरेन्द्र सिंह (25) निवासी अदनपुर छागापुर-1, प्रीति तिवारी पति मुन्ना (32) छागापुर, रागनी तिवारी पुत्री मुन्ना (13) राज तिवारी पुत्र मुन्ना (15), रुद्रिका सिंह पुत्री राहुल 6 माह, रूद्र सिंह पिता राहुल (08), अजय तिवारी पिता दीनदयाल, मुन्ना तिवारी पिता श्याम चरण (37) पट्टी छागापुर जौनपुर शामिल हैं। चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों परिवार मुंबई में रहते थे और कार में सवार होकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की जानकारी सामने आई है। 

शराब लोड पिकअप ने कार को मारी टक्कर

शराब शराब से लोड पिकअप वाहन कार को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पिकअप वाहन रीवा से शराब लोड करके सतना जा रही थी। रात में जैसे ही वाहन चोरहटा के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आबकारी विभाग से शराब सतना की दुकान के लिए लोड हुई थी और रास्ते में यह हादसा हो गया।