कांग्रेस ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई
May 6, 2023, 11:11 IST

सतना न्यूज़ मीडिया | रीवा. कांग्रेस ने बोदाबाग स्थित स्टेडियम चौराहे पर नुक्कड़ सभा आयोजित की। इसका नेतृत्व कांग्रेस नेता केके गुप्ता ने किया। उन्होंने आमजनों को बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
रमा दुबे ने कहा, खाने-पीने सहित अन्य घरेलू सामानों की कीमत आसमान छूती जा रही है, जिससे आम जनता हलाकान है। उन्होंने कहा राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र का अपमान है। इस दौरान शहर अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल, जिपं सदस्य अश्वनी मिश्रा, ममता सिंह, अर्चना द्विवेदी, मुन्नालाल जायसवाल, नरेश गुप्ता, जीपी त्रिपाठी, वीरेंद्र द्विवेदी, अर्चना पाण्डेय, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार सराफ, पार्षद अकरम खांन, रामकृष्ण ताम्रकार, भरतशरण सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।