Satna News Media

कांग्रेस ने चला बड़ा दांव : सरकार बनने पर हर महिला को मिलेंगे 1500 रुपए, नारी सम्मान योजना घोषित कर कांग्रेस ने चला बड़ा दांव

 
Nari Samman Yojana

भोपाल/छिंदवाड़ा. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना घोषित कर बड़ा दांव चला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में इसका शुभारंभ किया। मंगलवार को ही प्रदेशभर में इसे शुरू किया गया। महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए। कांग्रेस की सरकार बनने पर योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि लाडली बहना योजना में सरकार ने इतनी शर्त लगा दी कि वास्तव में महिलाओं को लाभ मिलेगा या नहीं, यह कोई नहीं जानता। कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में कोई शर्त नहीं होगी। लाड़ली बहना योजना की विसंगति दूर करेंगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया, महिलाओं को सालाना लगभग 25  हजार की बचत होगी। 

फॉर्म भरवाने का सिलसिला भी शुरू

योजना के तहत प्रदेश में फॉर्म भरना शुरू हो गए हैं। इस काम में महिला कांग्रेस, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस एवं इसके अग्रिम संगठन जिला एवं

वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा के लिए कई योजनाएं लागू की थीं। उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार विधानसभा के पदाधिकारी भी महिला सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान इसमें सहयोगी होंगे। को लेकर असफल साबित हुई है।