Satna News Media

मध्य प्रदेश के 10 सबसे बड़े और सुन्दर शहर

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे सुन्दर शहर इस प्रकार है। रीवा: इस शहर को सफेद बाघ की भूमि भी कहा जाता है। रीवा में 3 लाख 1 हजार लोग रहते है और यहाँ पर हजार पुरुषो पर लगभग 901 औरते है रीवा शहर में प्रतिवर्ग किलोमीटर में 2950 लोग निवास करते है रीवा
 
मध्य प्रदेश के 10 सबसे बड़े और सुन्दर शहर

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे सुन्दर शहर इस प्रकार है। 

रीवा: 

इस शहर को सफेद बाघ की भूमि भी कहा जाता है। रीवा में 3 लाख 1 हजार लोग रहते है और यहाँ पर हजार पुरुषो पर लगभग 901 औरते है रीवा शहर में प्रतिवर्ग किलोमीटर में 2950 लोग निवास करते है रीवा में एक छोटा हवाई अड्डा है जो चोरहटा इलाके में बना हुआ है रीवा टर्मिनल रीवा का रेलवे स्टेशन है, जो पड़रा छेत्र में है। यहाँ आपको बहुत अच्छी अच्छी जगह घूमने को मिल जाएगी। 

रतलाम: 

यह शहर अपनी रतलामी नमकीन अथवा सोने के आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है, यह शहर बहुत ही अच्छा है और इसकी जनसंख्या 3 लाख 16 हजार है रतलाम शहर में हजार पुरुषो पर लगभग 964 महिलाये आती है रतलाम शहर में हर वर्ग किलोमीटर में 8059 लोग निवास करते है इस शहर में एक हवाई अड्डा है जो बनजाली में स्थित है। और यहाँ का रेलवे स्टेशन रतलाम जंक्शन बापू नगर में है, इस शहर में आपको बहुत सारी सुन्दर जगह देखने और घूमने को मिल जाएगी। 

सतना:  

सतना शहर बहुत ही सुन्दर शहर कहलाता है, इस शहर को भारत का सीमेंट शहर भी कहते है यहाँ की जनसंख्या लगभग 3 लाख 43 हजार है सतना शहर में प्रति हजार पुरुषो पर 894 महिलाये है और यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर में 4420 लोगो का निवास है सतना शहर का हवाई अड्डा कृष्णा नगर में है और यहाँ का रेलवे स्टेशन सतना जंक्शन रेलवे कॉलोनी के पास है, सतना शहर के आस पास आपको कई देव स्थान मिल जायेगे जो काफी प्रसिद्ध स्थान है। 

देवास:  

इस शहर का मतलब है ‘देवो का निवास’ देवास शहर की जनसंख्या लगभग 3 लाख 56 हजार है इस शहर में लगभग हजार पुरुषो में 929 महिलाये है वही इस शहर में लगभग प्रतिवर्ग किलोमीटर में 3610 लोगो का निवास है इस शहर में फिलहाल कोई हवाई अड्डा नहीं है इस शहर का रेलवे स्टेशन देवास जंक्शन इटावा छेत्र में स्थित है। इस शहर में आपको बहुत सुन्दर जगहे देखने को मिल जाएगी। 

सागर:  

इस शहर को अविभाजित भारत देश का दिल माना जाता है। इस शहर को लगभग आबादी 4 लाख 37 हजार है और इस शहर में प्रति हजार पुरुषो पर महिलाओ की संख्या लगभग 914 है सागर शहर में प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 9184 लोगो का निवास है शहर का हवाई अड्डा धना इलाके में स्थित है और यहाँ का रेलवे स्टेशन भगवान गंज में स्थित है। इस शहर में आपको बहुत अच्छी जगहे देखने को मिल जाएगी। 

उज्जैन:  

उज्जैन के मंदिरों का शहर कहा जाता है, इस शहर में लगभग जनसंख्या 6 लाख 7 हजार है और यहाँ हजार पुरुषो पर 945 महिलाये निवास करती है यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर आबादी में 6643 लोगो का निवास है इस शहर का हवाई अड्डा दताना इलाके में स्थित है और उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन मालीपुरा इलाके में स्थित है इस शहर में महाकाल का प्रसिद्ध मंदिर है जिसके नाम से ही उज्जैन शहर प्रसिद्ध है। 

ग्वालियर:  

इस शहर को राजा महाराजाओं का शहर माना जाता है इस शहर की लगभग जनसंख्या 13 लाख 78 हजार है और जिनमे हज़ार पुरुषो पर 879 महिलाये है ग्वालियर शहर में लगभग प्रतिवर्ग किलोमीटर में 7740 लोगो का निवास है इस शहर का हवाई अड्डा राजमाता विजयाराजे सिंधिया महराजपुरा में है और रेलवे स्टेशन ग्वालियर जंक्शन कम्पू में है।  इस शहर का किला अथवा इस जगह में घूमने के लिए आपको बहुत अच्छा लगेगा। 

जबलपुर:  

यह शहर बहुत ही सुन्दर है और इस शहर को संगमरमर का शहर कहा जाता है इस शहर की लगभग जनसंख्या 14 लाख 50 हजार है इस शहर में हजार पुरुषो में लगभग 934 महिलाये रहती है और यहाँ प्रतिवर्ग किलोमीटर में 8216 लोगो का निवास है इस शहर का हवाई अड्डा डुमना में स्थित है और जबलपुर रेलवे स्टेशन सिविल लाइन में स्थित है। 

भोपाल:  

यह शहर अपने मध्य प्रदेश की राजधानी है, इस शहर को झीलों का शहर अथवा इस शहर में एक बहुत बड़ा तालाब है , जो बहुत प्रसिद्ध है इस शहर की जनसंख्या लगभग 23 लाख 90 हजार है यहाँ हजार पुरुषो में लगभग 921 महिलाये है भोपाल में लगभग प्रतिवर्ग किलोमीटर में 7756 लोगो का निवास है भोपाल के हवाई अड्डे का नाम राजाभोज हवाई अड्डा है जो गाँधी नगर में स्थित है  और रेलवे स्टेशन भोपाल जंक्शन रेलवे कॉलोनी के पास स्थित है।  

इंदौर:  

यह शहर बहुत बड़ा है इस शहर को मिनी मुंबई भी कहते है। इस शहर की आबादी 30 लाख 17 हजार है और यहाँ हजार पुरुषो पर 925 महिलाये निवास करती है इंदौर में प्रतिवर्ग किलोमीटर में 15613 लोग निवास करते है इस शहर का  हवाई अड्डा जिसका नाम देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा है जो शक्ति नगर  पास स्थित है। और इंदौर रेलवे स्टेशन इंदौर जंक्शन छोटी ग्वालटोली में है इस शहर में आपको बहुत सारी अच्छी और सुन्दर जगह है जो आपको घूमने के लिए बहुत अच्छी लगेगी।