Satna News Media

CG News: दिनदहाड़े एक गांव में युवक की हत्या, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक बार फिर हुआ खूनी खेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है. दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला काट कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने युवक पर पुलिस का मुखबिर होने
 
CG News: दिनदहाड़े एक गांव में युवक की हत्या, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक बार फिर हुआ खूनी खेल
CG News: दिनदहाड़े एक गांव में युवक की हत्या, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक बार फिर हुआ खूनी खेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है. दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला काट कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने युवक पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया है. मामला जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र का युवक राकेश गोटा अपने किसी काम से घर के बाहर एक गांव की ओर गया हुआ था. इस दौरान माओवादी पहले से ही इस पर नजर रखे हुए थे। मौका देखकर करीब 8 से 10 माओवादियों ने धारदार हथियार से युवक का गला काट दिया। हत्या के बाद शव को गांव के पास फेंक कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। वहीं, सुरक्षाबलों को मौके के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब तक इतनों को उतारा मौत के घाट

  • 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जन अदालत लगा कर 2 युवकों की हत्या की थी।
  • 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।
  • साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत का हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
  • साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।
  • नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जनअदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
  • नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।
  • जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जन अदालत लगाकर मारा।
  • जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जनअदालत लगा कर मौत की सजा दी।
  • 10 फरवरी को माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले के टेटम में एक युवक की हत्या कर दी थी।
  • 17 मार्च को माओवादियों ने बीजापुर जिले के मद्देड थाना क्षेत्र में एक पास्टर की हत्या की थी।
  • 28 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी।
  • 2 मई को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार को मारा था।
  • 27 अगस्त को कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण की जान ले ली।