रीवा के संजय गांधी अस्पताल की फर्जी वेबसाइट और सील से जारी किया मृत्यु प्रमाण-पत्र, जाने ऐसे हुआ खुलासा..

रीवा. अस्पताल की फर्जी वेबसाइट बनाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। अस्पताल के अधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पूरा मामला संजय गांधी अस्पताल का बताया जा रहा है। अस्पताल के सीएमओ कक्ष से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते हैं। इसके लिए उपअधीक्षक डॉ. अतुल सिंह अधिकृत हैं और उनके हस्ताक्षर से ही यह प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसके लिए अस्पताल की वेबसाइट भी है। उसके माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन मिलने पर बनाए जाते हैं। अस्पताल के नाम से किसी ने फर्जी वेबसाइट बना ली है और उसके जरिये वह लोगों से पैसे लेकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करता है। बकायदे उसमें अधिकारियों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर सील भी लगाई जाती है, ताकि वह देखने में असली लगे। यह मामला कुछ दिन पूर्व सामने आया, जिसके बाद अस्पताल अधिकारियों के होश उड़ गए। अस्पताल के बाहर बैठकर कोई व्यक्ति जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रहा है और इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई। पूरा मामला अब पुलिस को सौंप दिया गया है जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दी हैं। उनके पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला सामने आयेगा। 

nn

ऐसे हुआ खुलासा

nn

फर्जीवाड़े का खुलासा कुछ दिन पूर्व हुआ है। रामधीन सिंह गोड़ पिता छोटलाल निवासी कन्हैया तहसील हनुमना का मृत्यु प्रमाण पत्र 20 अप्रैल को जारी हुआ था। इसके संबंध में अस्पताल से जानकारी मांगी गई थी। उक्त मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जब अधिकारियों ने दस्तावेज चेक किए तो उनके रिकार्ड में इस नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी ही नहीं किया गया था। अधिकारियों ने जब इसकी गहराई जांच की तो पता चला कि किसी ने अस्पताल के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई है। और वह लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रहा है।

nn

साइबर सेल की मदद से पुलिस तलाश में जुटी

nn

-स्पताल के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी अकिया गया है। सीएमओ ने इस संबंध में शिकायत थाने में दर्ज कराई है जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। साइबर सेल की मदद से उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। – अरविंद राठौर, थाना प्रभारी अमहिया

Leave a Comment