पर्यावरण दिवस: मध्यप्रदेश में स्वच्छ हरियाली लौटाने के लिए चलाया जा रहा ‘अंकुर अभियान’ तो सोलर परियोजनाओं से ग्रीन एनर्जी की चादर

भोपाल मध्यप्रदेश की आबोहवा की स्वच्चा बनाए रखने और प्रकृति को सहेजने के लिए बीते एक दशक में किए गए प्रयास काबिलेगौर है। प्रदेश सरकार ने सुनियोजित तरीके से दो क्षेत्रों पर लक्ष्य किया। अंकुर अभियान में 60 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं। खुद सीएम शिवराज सिंह हर दिन तीन पौधे रोपते हैं। दूसरा, अभियान है। नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं। इसके तहत रीवा, आगर-मालवा, शाजापुर, नीमच, मुरैना, छतरपुर सहित कई जिलों में सोलर परियोजनाएं आकार ले चुकी है।

nn

प्रदेश में 5500 मेगावाट से ज्यादा क्षमता की नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। एक अनुमान के मुताबिक पिछले 10 वर्ष में नवकरणीय ऊर्जा क्षमता का 10 गुना विस्तार हुआ है। विश्व की बड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं में से एक है 750 मेगावाट क्षमता की रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना। इसी कड़ी में 1500 मेगावाट क्षमता के आगर- शाजापुर नीमच सौर पार्क का विकास जारी है। ओंकारेश्वर जलाशय पर 600 मेगावाट क्षमता की सोलर फ्लोटिंग परियोजना बन रही है। राज्य में पहली बार 750 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड परियोजनाओं के विकास की कार्रवाई शुरू की गई है। छतरपुर में बैटरी एनर्जी स्टोरेज आधारित 950 मेगावाट की हाइब्रिड परियोजना पर काम शुरू होना है। सांची को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

nn

अन्नदाता के हित में भी उठाए ये कदम

nn

प्रदेश सरकार काश्तकारों को ऊर्जादाता किसानों के रूप में परिवर्तित करने में जुटी है। कुसुम-ए-योजना के तहत लगभग 500 मेगावाट क्षमता का विकास कार्य किया जा रहा है। कुसुम ब योजना के तहत 25 हजार से ज्यादा सौर पंप स्थापित किए जा चुके हैं। कुसुम स के अंतर्गत लगभग 1000 कृषि फीडर को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। बायोमास आधारित ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

nn

ऊर्जा साक्षरता से | जुड़े 13 लाख लोग

nn

ग्लोबल वार्मिंग और जलवाय परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने ऊर्जा साक्षरत अभियान’ (उषा) प्रारंभ की है। इससे 13 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नवीन नवकरणीय ऊर्जा नीति-2022 लागू की है। इस क्षेत्र में बायो सीएनजी, ग्रीन हाइड्रोजन आदि के अतिरिक्त भविष्य में संभावित सभी श्रेणियों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

nn

प्रदेश में अंकुर अभियान के तहत 16 लाख 10 हजार से अधिक नागरिक 38.88 लाख से ज्यादा पौधे रोप चुके हैं। विशेष अभियान को जोड़ लें तो यह संख्या 60 लाख से ज्यादा होती है। मालूम हो कि सीएम शिवराज सिंह ने 2021 में नर्मदा जयंती पर • अमरकंटक में संकल्प लिया था कि वे प्रतिदिन पौधरोपण करेंगे।

nn

यदि हर नागरिक पौधे का जिम्मेदार, संवेदनशील पालक बनने की चुनौती स्वीकार कर ले तो वसुंधरा हरियाली से समृद्ध होती रहेगी। आप जहां भी रहते हों और जब भी आपको समय मिले, अपने पारिवारिक शुभ दिन पर एक पौधा जरूर लगाएं।”

nn

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री

Leave a Comment